यूथ हॉस्टल्स का स्वर्ण जयंती समारोह 1 दिसबर को

Nov 28 2024

ग्वालियर। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन आफ इंडिया, मध्यप्रदेश राज्य शाखा की ओर से 1 दिसबर को सायं 5 बजे समन्वय भवन एपेक्स बैंक प्रांगण न्यू मार्केट भोपाल में स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जा रहा है।
एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष राम नारायण मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य में लगभग 10 हजार से भी अधिक आजीवन सदस्य है। संस्था द्वारा भारत में सदस्यों के लिए विभिन्न साहसिक कार्यक्रमों का आयोजन बिना लाभ, हानि की तर्ज पर मध्यप्रदेश के साथ ही वर्षभर पूरे भारत में किया जाता है। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र वी. आर्लेकर, राज्यपाल बिहार राज्य जो कि हमारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। विशेष अतिथि विश्वास कैलाश सारंग, मंत्री, सहकारिता, खेल एवं युवक कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य में संस्था के विकास पर आधारित एक छायाचित्र प्रदर्शनी का भी प्रदर्शन किया जाएगा।