वरिष्ठ डॉक्टर कर रहे अपने अनुभव साझा
Nov 28 2024
ग्वालियर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल के माध्यम से नए चिकित्सक अपने से वरिष्ठ सीनियर डॉक्टरों से रूबरू होंगे और उनके अनुभवों का लाभ लेंगे। साथ ही यह जान सकेंगे कि पहले और अब इलाज में या परिवर्तन आया है।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. बृजेश सिंघल व सचिव डॉ. स्नेहलता दुबे ने बताया कि आईएमए द्वारा मीट द प्रोफेसर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम में प्रतिमाह एक सीनियर डॉटर अपने अनुभवों को साझा करेंगे। कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च संस्थान के कॉन्फ्रेंस हॉल में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मीट द प्रोफेसर कार्यक्रम में सीनियर डॉक्टर और कैंसर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने पित्त की थैली के कैंसर पर व्यायान दिया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. गुंजन श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ. एसएम तिवारी, डॉ. एलएन अरोरा, डॉ. अचल गुप्ता, डॉ. माखीजा, डॉ. कुसुम सिंघल, डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. अमित सक्सेना सहित गजराराजा मेडिकल कॉलेज के पीजी विद्यार्थी और कैंसर हॉस्पिटल के डॉक्टर सहित प्राइवेट डॉक्टर मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









