आपकी खामोशी आपका दुश्मन है, उसे मुंह तोड़ जवाब दें
Nov 28 2024
ग्वालियर। अपने ऊपर होने वाले जुल्म पर शांत नहीं होना है और ना ही मुंह मोडऩा है, जो भी आपके साथ किसी भी तरह की अनैतिक घटना को अंजाम देने का प्रयास करता है, उसे मुंह तोड़ जवाब दे, यह बात उपनिरीक्षक विद्या तोमर मुरार व सोनम रघुवंशी गोला का मंदिर ने मुख्यमंत्री मोहन सिंह यादव की पहल पर महिला अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे हम होगे कामयाब कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय मुरार के माधवराव सिंधिया पार्क एवं जड़ेरुआ गांव में आयोजित जन चौपाल में कही।
उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे घर का हो या फिर बाहर का उनका बेखौफ होकर सामना करे, क्योंकि आपका साहस ही आपको सुरक्षित रखता है। जहां पर आप चुप रहते है, आरोपी इसका फायदा लेकर घटना को अंजाम देते है, इसलिए अब उनका डटकर सामना करो। खुद को सुरक्षित रखने के साथ ही अब आस-पास रहने वाली महिलाओं और बच्चियों पर भी ध्यान देना है क वह तो किसी शोषण का शिकार नहीं हो रही है, आपकी इस पहल में पुलिस आपके साथ है। आपके द्वारा एक बार जुल्म सहने पर आरोपी का मनोबल बढ़ जाता है और इसे तोडऩे के लिए उन्हें खुलकर अपनी लड़ाई लडऩी होगी।
जुल्म के खिलाफ आवाज उठाकर वह अन्य महिलाओं व युवतियों के लिए एक उदाहरण बनेगी और उनसे प्रेरणा लेकर अन्य महिला व युवती उनका अनुसरण कर आपके साथ खड़ी हो जाएंगी और एक बार आप एकजुट हुई, किसी में आप पर अत्याचार करने की हिम्मत नहीं होगी।
कई बार शिकायत छोटी होती है और आप इसे अनदेखा कर देती है, बस यहीं से आप अपराध का शिकार होना शुरू हो जाती है, क्योंकि इससे आरोपी बेखौफ हो जाते है, इसलिए गलती चाहे छोटी हो या फिर बड़ी अगर अकुंश नहीं लगाएगे तो बढ़ेगी। जो भी शिकायत हो उसे आप खुलकर पुलिस से शेयर करे, क्योंकि उनकी शिकायत सुनने के लिए हर थाने में महिला अफसर है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









