पार्किंग स्थलों पर शुल्क नहीं देने वालों की गाडिय़ां थाने भिजवाओं: निगमायुक्त

Nov 28 2024

ग्वालियर। निगमायुक्त अमन वैष्णव ने गुरुवार को शहर में स्थित पांच पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय अफसरों की लापरवाही और अनदेखी सरासर सामने आई। 
पार्किंग स्थलों में वाहन बिना फीस के ही महीनों से जगह घेरकर खड़े हैं। कहीं बिना पर्ची कटाए ही वाहन पार्किंग में खड़े करवाए जा रहे हंै। ऐसी स्थिति देखकर निगमायुक्त अमन वैष्णव खासे नाराज हुए और निर्देश दिए कि जो गाडिय़ां महीनों से बिना फीस दिए पार्किंग में खड़ी हैं, उन्हें क्रेन मंगाकर थाने में भिजवाओ। जिन वाहनों के मालिकों ने नियमानुसार पर्ची कटवाएंगे उनको ही पार्किंग में जगह दी जाएगी, इस बात के निर्देश दिए। 
जयेन्द्रगंज क्षेत्र की प्रमुख पार्किंग राजीव प्लाजा के हालात खराब मिले। निरीक्षण के दौरान पता चला कि बहुत सी गाडिय़ां ऐसी हैं जिनके मालिकों ने कई महीनों से फीस ही नहीं चुकाई है। बेकार में जगह घेर कर गाड़ी खड़ी हैं।
यह जानकारी सामने आई तो निगमायुक्त ने आदेश जारी किया कि जिन्होंने पार्किंग फीस नहीं दी है उनके वाहन पुलिस थाने भिजवा दो। अगर कोई सिफारिशी फोन करता है तो उससे कह देना कि वह सीधे मुझसे बात करे।
पुराने हाईकोर्ट परिसर की पार्किंग को लेकर उन्होंने निर्देश दिए कि जिस गाड़ी की पर्ची कटेगी उसे ही जगह मिलनी चाहिए। बिना पर्ची कटे गाड़ी अंदर आई तो फिर ठीक नहीं होगा। कंपू व राजपायगा में पार्किंग स्थलों की स्थिति देखने के बाद निगमायुक्त ने कहा कि कोशिश करो कि ’यादा से ज्यादा गाडिय़ां पार्किंग में खड़ी हों। इससे यातायात दुरुस्त रहेगा और हमारे विभाग की आय भी बढ़ेगी।
मेले के गड्ढे भरवाओ
पार्किंग स्थलों का निरीक्षण करने के बाद निगमायुक्त अमन वैष्णव मेला परिसर पहुंचे। वहां का चक्कर लगाने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में जहां-जहां गड्ढे हैं उन्हें तुंरत सही करवाओ।
सफाई को लेकर स्व‘छता अभियान संभाल रहे अधिकारियों को कसते हुए कहा कि अगर ऐसी ही व्यवस्था रही तो फिर कार्रवाई के दायरे में आ जाओगे। उन्होंने निर्देश दिए कि अगली बार जब भी आऊंगा उस समय मुझे सफाई व्यवस्था पूरी तरह से सही मिलनी चाहिए।