खंभों व डिवाइडरों पर लगाए रेडियम स्टीकर
Nov 28 2024
ग्वालियर। सडक़ हादसे रोकने के लिए मानव अधिकार प्रोटेशन इंडिया की मध्यप्रदेश इकाई ने अनूठी पहल की है। गायों के सींग पर रेडियम लगाने के बाद सडक़ किनारे लगे खंभों पर रिफ्लेटर रेडियम स्टीकर लगाये जा रहे हैं।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र झा का मानना है कि इससे राहगीरों की जान सुरक्षित रहेगी। ठंड और कोहरे में शहर की सडक़ों पर हर जगह खतरा है। कहीं सडक़ पर बिजली के खंभे खड़े हैं तो कहीं पेड़ खड़ा है। कुछ जगह पर निर्माण कार्य के गड्ढे खुदे पड़े हैं। रात के समय अंधेरे में असर लोग सडक़ के बीच लगे खंभों से टकरा जाते हैं, ऐसे कई हादसों में लोगों को जान भी गंवाना पड़ी है।
ऐसे हादसों को रोका जा सके, इसी उद्देश्य को लेकर मानव अधिकार प्रोटेशन ने 17 नवंबर से यह अभियान प्रारंभ किया है, जो की निरंतर जारी है। इस बार अभियान सेकेंड बटालियन पेट्रोल पंप के पास चलाया गया। श्री झा ने बताया कि शहर की सडक़ों की हालात इस समय खस्ता हाल है।
सडक़ के गड्ढों से यदि गाड़ी को बचाओ तो डिवाइडर में जा टकराती है, जिससे वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। इस कारण ऐसे स्थानों को चिन्हित कर उन पर रेडियम पट्टिका लगाई जा रही है ताकि रात के समय लाइट ना होने के बावजूद भी गाड़ी की रोशनी पडऩे पर वह वाहन चालक को स्पष्ट नजर आ सकें।
अभियान के दौरान संरक्षक ज्योतिषाचार्य डॉ. एचसी जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष सुलभ श्रीवास्तव, आलोक आहूजा, सोनू गंभीर, जागेश साहू, समीर खरे,अजय पेमदे, केशव सिसोदिया, रवि प्रजापति सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









