दर्शन सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया नमन
Nov 28 2024
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गुरुवार को शिंदे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मितेन्द्र सिंह, वीर सिंह तोमर सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस मौके पर पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव ने कहा कि दर्शन सिंह ने मरते दम तक कांग्रेस की सेवा की और कांग्रेस के लिये अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। उनके द्वारा किये गये कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









