डबरा में रुपयों से भरा एसबीआई का एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश
Nov 28 2024
ग्वालियर। जिले की डबरा तहसील में बीती रात चोर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को उखाड़ ले गए। एटीएम में दो दिन पहले ही छह लाख रुपए रखे गए थे। घटना की जानकारी सुबह पुलिस को लगी। एसपी धर्मवीर सिंह भी डबरा पहुंचे। बदमाश एटीएम को किस वाहन से लेकर गए हैं, इसकी जानकारी फिलहाल पुलिस को नहीं लगी है।
नगर के मुख्य पिछोर तिराहा पर एसबीआई का एटीएम है। गुरूवार सुबह करीब सात बजे कुछ लोग रुपए निकालने एटीएम पहुंचे थे। उन्हें वहां मशीन ही नहीं दिखी। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी।
मुख्य क्षेत्र में हुई वारदात के बाद डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा थाना प्रभारी यशवंत गोयल सहित पुलिस बल गुरूवार सुबह से ही सीसीटीवी देखने में लगा हुआ है। ग्वालियर से फोरेंसिक टीम और बैंक के अधिकारी भी एटीएम पर पहुंचे।
एटीएम में दो दिन पहले ही छह लाख रुपए रखे गए थे। चोरी के वक्त एटीएम में कितने रुपए थे इसकी जानकारी अभी पता नहीं लगी है। डबरा एसडीओपी विवेक शर्मा का कहना है कि पिछोर चौराहा पर एसबीआई के एटीएम में चोरी की वारदात हुई है। पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। आसपास के सीसीटीवी देखे जा रहे हैं, कितना रुपया गया है सही आंकड़ा बैंक प्रबंधन द्वारा पता लगेगा। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है शीघ्र ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









