अन्न का असर हमारे मन पर पड़ता है: बीके प्रहलाद

Nov 28 2024

ग्वालियर। पनिहार स्थित समूह केंद्र सीआरपीएफ (जीसी, सीआरपीएफ) परिसर में परिवार कल्याण केंद्र, आरसीडल्यूए समूह केंद्र (आईसीडल्यूए) पर संतुलित आहार का महत्व विषय पर व्यायान का आयोजन हुआ। जिसमें ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मोटिवेशनल स्पीकर एवं राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद भाई मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे।
यह कार्यक्रम आरसीडल्यूए की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता निगम की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ के अधिकारी अधीनस्थ अधिकारी तथा जवानों के परिवार एवं महिला कार्मिक उपस्थित थीं। साथ ही विशेष वक्ता के तौर पर आयुर्वेदाचार्य डॉ. विजय गुप्ता भी उपस्थित थे। 
मोटीवेशनल स्पीकर एवं राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद ने कहा कि अन्न का हमारे मन पर सौ प्रतिशत असर पड़ता है। इसलिए हमें शुद्ध सात्विक एवं संतुलित आहार ही लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें लगातार और जरूरत से ज्यादा खाने की आदत त्यागनी होगी। हमारे शरीर को जितनी आवश्यकता हो उतना ही भोजन करें।
 इस अवसर पर आयुर्वेदाचार्य डॉ. विजय गुप्ता ने कहा कि हम जिस जलवायु में पैदा हुए हैं, वहां का प्रचलित भोजन ही हमें करना चाहिए। पेट का संबध मस्तिष्क से होता है, इसलिए पेट को ठीक बनाए रखें। इसके साथ ही आरसीडल्यूए की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता निगम ने संतुलित एवं सात्विक भोजन पर अपने विचार रखते हुए सभी का आभार व्यत किया।