श्रीराम फाइनेंस ने राहुल द्रविड़ के साथ प्रेरक कैंपेन एक साथ हम ऊंची उड़ान भरते हैं शुरू किया

Nov 27 2024

ग्वालियर। श्रीराम ग्रुप की प्रमुख कंपनी श्रीराम फाइनेंस ने क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ के साथ एक बेहद प्रेरक ब्रांड कैंपेन एक साथ हम ऊंची उड़ान भरते हैं प्रारंभ किया है। यह कैंपेन, परस्पर संबंध और एकता की ताकत पर प्रकाश डालते हुए, श्रीराम फाइनेंस की भारत की उम्मीदों के साथ साझेदारी की प्रतिबद्धता दर्शाता है।
आज, कई भारतीय तो क्या? के सिद्धांत को अपना रहे हैं, जो सफलता की अपनी यात्रा में किसी भी चुनौती को पार करने की आकांक्षा को दर्शाता है। इस कैंपेन का उद्देश्य इस भावना का जश्न मनाना और राहुल द्रविड़ के अपने जीवन के एक अंश के साथ साझेदारी को आगे बढऩे के साधन के रूप में दर्शाना है।
संदेश स्पष्ट है, ‘टुगेदर, वी सोअर’ अपने ग्राहकों के साथ संबंधों को मजबूत बनाकर, हम उन्हें अपनी शक्ति को पहचान कर, अपने सपनों को हासिल करने में उनकी मदद करते हैं।
कैंपेन में क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल हैं, जो टीमवर्क और दृढ़ता के मूल्यों को दर्शाते हैं, जिसका श्रीराम फाइनेंस भी समर्थन करता है। उनकी उपस्थिति, विकास को प्रेरित करने वाली साझेदारियों को बढ़ावा देने के लिए ब्रांड की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। अभियान के प्रभाव को और बढ़ाते हुए, प्रसिद्ध अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने हिंदी एड फिल्म हर इंडियन के साथ जुड़ेंगे, उड़ेंगे के संस्करण में अपनी आवाज़ दी है।