चीनौर के कृत्रिम अंग वितरण शिविर में दिव्यांग हुए परेशान˜-अनूप जौहरी
Nov 27 2024
ग्वालियर। चीनौर में आयोजित कृत्रिम अंग उपकरण शिविर में अव्यवस्थाओं के चलते दिव्यांगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह जानकारी देते हुए आरटीआई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी ने बताया कि इस आयोजन से दस दिन पहले ही उन्होंने जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय विभाग के मंत्री एवं भोपाल में बेठे नि:शक्त जन आयुक्त, एवं समाजिक न्याय विभाग के आयुक्त को पत्र व ई मेल के माध्यम से विकलांग जनों को होने बाली पीड़ा से अवगत कराते हुए आग्रह किया था।
कि शहरी क्षेत्र का वितरण शिविर ग्वालियर में ही आयोजित किया जाए एवं ग्रामीण क्षेत्रों का उपकरण वितरण शिविर चीनोर में ही किया जाए। मगर अधिकारियों ने विकलांग जनों की परेशानियों को नजर अंदाज करते हुए सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में ही यह आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्वालियर से पहुंचने वाले दिव्यांगों को बेट्री से संचालित होने बाली मोटराइज्ड ट्राइसिकल दी तो गई, मगर पूरी चार्ज करके नहीं दी गई। दूसरी परेशानी जब चीनोर से विकलांग अपनी मोटराइज्ड ट्राइसिकल लेकर चले तो शीतला मंदिर से पहले ऊंची घाटियों पर इनकी गाडिय़ां नहीं चढ़ पा रही थीं । गनीमत यह रही कि दो पहिया वाहन चालकों ने इन विकलांग जनों को परेशान होते देखा तो उन्होंने इनकी मदद की। इसके बाद किसी तरह ये दिव्यांग अपने घर तक पहुंच सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









