धार्मिक आयोजन हमें संगठित करते है:डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी
Nov 27 2024
ग्वालियर। गिर्राज विंध्या सेवा समिति संयोजक गिर्राज शर्मा (शैलेन्द्र) ने बताया कि संस्था द्वारा दीनदयाल नगर स्थित मंदिरों में प्रतिमाह के आखिरी मंगलवार या शनिवार को श्री सुन्दरकाण्ड पाठ एवं आरती का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर कोठारी कॉम्प्लेक्स के समीप स्थित माता मंदिर पार्क में इस धार्मिक आयोजन को किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी उपस्थित रही।
डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने इस अवसर पर कहा कि संस्था द्वारा प्रतिमाह किए जा रहे धार्मिक आयोजन से सभी जन एकत्रित होते है और आज के परिवेश को देखते हुए हम सभी को एक होकर बड़ी संख्या में प्रतिमाह आरती एवं सुन्दरकाण्ड का पाठ करना चाहिए। इन दिनों पंडित धीरेन्द्र शास्त्री भी हिन्दुओं को संगठित करने धार्मिक यात्रा निकाल रहे है में भी उनका समर्थन करती हूं।
इस अवसर पर डॉ सोनम, गिर्राज शर्मा ,सीमा शर्मा, श्रीमती सीमा शर्मा, श्रीमती साधना कोठारी, श्रीमती किरण द्विवेदी, श्रीमती कविता तोमर, बालकिशन शर्मा, रामराजे दीक्षित, राजीव कोठारी, उमेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा एडवोकेट, कपिल शर्मा, अमर पवैया, सुरेश पंडित, नरेश भगोरिया, अशोक मस्तराम, पंकज द्विवेदी, अखिलेश तिवारी, लाला चतुर्वेदी, राजेश रावत, विजय मिश्रा, सतीश श्रीवास्तव, आरएस कुशवाह, आलोक दीक्षित, उज्जवल श्रीवास्तव, आदर्श चौहान, उपकार गुप्ता, प्रवीण शर्मा, हरिओम दांगी, उमेश शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









