मध्य भारत शिक्षा समिति का प्रबोधन-2024 अटल सभागार में 30 नवम्बर को

Nov 27 2024

ग्वालियर। मध्य भारत शिक्षा समिति अपनी स्थापना 21 जुलाई 1941  में की गई थी। मध्य भारत शिक्षा समिति वर्ष 2024-25 में समिति का 84वां वर्ष है। इसी क्रम में समिति द्वारा शोध संगोष्ठी, व्याख्यान, कार्यशालाओं आदि की श्रृंखला में प्रबोधन-2024 कार्यक्रम 30 नवम्बर शनिवार को सायं 4:30 बजे से जेयू के अटल सभागार में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी सांसद राज्यसभा मुख्य वक्ता रहेंगे। कार्यक्रम में समिति द्वारा संचालित विद्यालय-महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियाँ दी जायेंगी। 
यह जानकारी मध्य भारत शिक्षा समिति के अनुण अग्रवाल, कल्याण सिह कौरव, वृन्दावन, डॉ. प्रदीप वाजपेयी व संजय पाण्डे ने पत्रकारों दी।