रोटरी क्लब सदैव समाज सेवा में अग्रसर रहता है
Nov 27 2024
ग्वालियर। खेलने कूदने की उम्र में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जंग लडऩी पड़ रही है। रोटरी क्लब ग्वालियर वीरांगना ने कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र में इलाज ले रहे बाल कैंसर पीडि़त बच्चों के चेहरे पर एक मुस्कान लाने की कोशिश, जिंदगी जीने के कुछ पल, जिंदगी जीने के लिए कोशिश करते हुए बच्चों के बीच में एक दिन बिताया।
बच्चों के लिए इस तरह का कार्यक्रम एक बड़ी खुशी से कम नहीं था। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर जैसी बीमारी से पीडि़त बाल रोगियों के चेहरे पर मुस्कान लाना था। इन्हें अपनी कल्पनाओं की उड़ानों में रंग के जरिए भरने के लिए स्टेशनरी और कलर एवं फ्रूटी चिप्स एवं चॉकलेट आदि देकर उनकी कुछ इच्छाओं को पूरा करके उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की एक छोटी सी कोशिश वीरांगना द्वारा की गई।
कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार श्रीवास्तव, डॉ.जीएस राजपूत मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव ने किया आभार सचिव आरती दुआ ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









