इनरव्हील क्लब द्वारा कैंसर अवेयरनेस रैली आयोजित

Nov 27 2024

ग्वालियर। इनरव्हील क्लब ग्वालियर द्वारा वेल एयर पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ कैंसर अवेयरनेस के तहत एक रैली आयोजित की गई जिसमें स्कूल के करीब 300 बच्चों ने भाग लिया। रैली का उद्देश्य तम्बाखू नहीं खाना हैं, कैंसर को दूर भगाना हैं, अब कैंसर कोई घातक बीमारी नहीं है सही समय पर इलाज मिलने पर यह बीमारी दूर की जा सकती है। आज हर तीसरे परिवार में कैंसर की बीमारी अपना रूप ले चुकी है। बच्चों को पोस्टर देकर लोगों के प्रति जागरूक होने के लिए संदेश दिए गए।
बीमारी नहीं महामारी है, कैंसर दुनिया पर भारी है। समाज को सुंदर स्वस्थ बनाना है कैंसर को भगाना है। कैंसर को निमंत्रण मत दीजिए गुटका तंबाकू का सेवन बंद कीजिए जैसे कई तरह के नारे बच्चों ने लगाए तथा रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
 रैली लक्ष्मी बाई समाधि से विनीता जैन के द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ की गई। तथा रैली पड़ाव होती हुई लक्ष्मी बाई समाधि स्थल पर पहुंची। यहां पर बच्चों को कैंसर के बारे में बताया गया तथा समझाया गया कि वह अपने आसपास के लोगों तथा अपने घर में तंबाकू गुटखा तथा बीड़ी सिगरेट पीने से रोके इसके बाद लक्ष्मीबाई कम्युनिटी हॉल में रैली का समापन हुआ।
अध्यक्ष सुधा गुप्ता द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। तथा अलका कुशवाह को मोमेंटो देकर उनका सम्मान किया गया। रैली में सुधा गुप्ता, विनीता जैन, अलका भार्गव, रीना अग्रवाल, साधना जैन, अनामिका अग्रवाल, मीना सेठ आदि उपस्थित थी।