अग्रवाल समाज की 300महिलायो को सामाजिक सेवा सम्मान दिया गया

Nov 27 2024

ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा दीप महोत्सव 2024 का आयोजन महावीर भवन कम्पू में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती समीक्षा गुप्ता पूर्व महापौर थी। कार्यक्रम में श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने कहा कि महिलाएं आज के समय में हर क्षेत्र में आगे बढ रही है चाहे वो राजनीति का या सामाजिक क्षेत्र हो। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारे समाज की बहनें अपने परिवार को एक सूत्र बाधे रखकर समाज की सेवा करती है, ओर जिम्मेदारी का निर्वाहन पूर्ण रूप से करती हैं।
दीप महोत्सव कार्यक्रम के इस अवसर पर 300 महिलायों को 2024 के सामाजिक सेवा सम्मान से पुरस्कृत किया गया। साथ ही हमारे पारिवारिक ओर सांस्कृतिक महत्व प्रतियोगिता सास भी कभी बहु थी और सुन्दर दुल्हन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
 जिसमें सास भी कभी बहु थी, में शैली अग्रवाल पूनम अग्रवाल ललिता बंसल, शशि गर्ग को प्रथम पुरस्कार दिया गया। सविता गुप्ता, कविता अग्रवाल को सेकिन्ड एवं इन्दिरा अग्रवाल, प्रेमा बंसल को थर्ड पुरस्कार दिया गया। सुन्दर दुल्हन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अदिति अग्रवाल, सेकिन्ड शालिनी अग्रवाल, थर्ड पुरस्कार श्रद्धा गुप्ता ओर रजनी गुप्ता को दिया गया।
प्रतियोगिता को जज करने की भूमिका श्रीमती रिचा गुप्ता ओर श्रीमती चंचल अग्रवाल डबरा ने निभाई। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत मुकेश सिंघल, आनन्द अग्रवाल, अनिल गर्ग, महेंद्र अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर अग्रबंधुयो के लिए महाअन्नकूट का आयोजन भी किया ओर सभी ने सहभोज कर प्रसादी ग्रहण की।