भारत का संविधान हमारे अधिकार और कर्तव्य पर हुई परिचर्चा

Nov 27 2024

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस सम्पूर्ण भारत बर्ष में मनाया जाता है। संविधान दिवस के एक दिन पूर्व 25 नवंबर को विजया राजे शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरार में 11:30 बजे से चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर परिचर्चा भी आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धनश्याम पिरोनिया, विशिष्ट अतिथि शैलेश जैन थे। परिचर्चा में भारत का संविधान हमारे अधिकार और कर्तव्य पर मुख्य रूप से चर्चा हुई, इसमें मुख्य वक्ता संजूम वेदी सहायक प्रोफेसर अमेठी यूनिवर्सिटी उपस्थिति थी। आयोजन में सभी को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। 
इस अवसर पर विजया राजे स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ सुशीला माहौर, रत्न सिंह, डॉ संगीता सिंह, डॉ कषिलवाला पांचाल, डॉ मंजू सिंह, डॉ शिखा जैन, सह संयोजक धीरज गोयल मनोज कुचिया विशेष रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनीष रस्तोगी ने किया आभार प्रदर्शन अशोक जैन ने किया।
चित्रांकन प्रतियोगिता में भारत तोमर, नंदिनी शर्मा, नीति स्नेही, श्रुति गौर, युक्ति उदय, अनुराधा राणा, किरण, आरती नरवरिया, प्रीति शर्मा, मोनिका विश्वकर्मा आदि विजेता व उपविजेता रहे।
भारत का संविधान हमारे अधिकार और कर्तव्य परिचर्चा में यश्मणि राजपूत, निकिता पराशर, उर्जा सरवैया, गरिमा कदम, वैष्णवी तोमर, अनुष्का जाटव, मनु घुरैया आदि विजेता व उपविजेता रहे।