टोयोटा ने भारतीय सडक़ों पर एक लाखवां अर्बन क्रूजर हाइराइडर होने का जश्न मनाया
Nov 27 2024
ग्वालियर। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने घोषणा की कि भारत में अर्बन क्रूजर हाइराइडर की 1 लाख गाडिय़ों की बिक्री की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर ली गई है। यह उपलब्धि बाजार में बी-एसयूवी की मजबूत स्वीकार्यता और भारतीय ग्राहकों में हाइब्रिड तकनीक को अपनाने के बढ़ते रुख को रेखांकित करती है।
जुलाई 2022 में लॉन्च की गई अर्बन क्रूजर हाइराइडर में टोयोटा की विश्वस्तरीय हाइब्रिड तकनीक को बेहतरीन डिजाइन, प्रीमियम आराम और बेहतरीन प्रदर्शन के साथ जोड़ा गया है। यह तीन पावरट्रेन में उपलब्ध है- सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक [एसएचईवी], नियो ड्राइव और सीएनजी पावरट्रेन। अर्बन क्रूजर हाइडर के केंद्र में इसका 1.5-लीटर का इंजन है जिसमें टीएचएस (टोयोटा हाइब्रिड सिस्टम) और ई-ड्राइव ट्रांसमिशन है, जो 85 केडब्ल्यू का संयुक्त पावर आउटपुट देता है।
इस उपलब्धि पर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सबरी मनोहर ने कहा अर्बन क्रूजर हाइराइडर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया भारतीय ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के अनुरूप अभिनव गतिशीलता समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह उपलब्धि केवल एक संख्या नहीं है, यह एसयूवी प्रौद्योगिकी में एक नए युग की शुरुआत का संकेत देती है जो स्थिरता, प्रदर्शन और ग्राहक संतुष्टि को प्राथमिकता देती है। हम अपने ग्राहकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
टीकेएम टी केयर के तहत सेवाओं की एक व्यापक श्रृंखला प्रदान करता है जो ग्राहकों की खुशी को समृद्ध करने और दीर्घकालिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए कंपनी के समर्पण को दर्शाता है।
हाल ही में, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने इनोवा हाइक्रॉस की 1 लाख यूनिट की बिक्री की उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न भी मनाया, जो भारतीय ग्राहकों द्वारा ब्रांड पर किये जाने वाले अपार भरोसे को दिखाता है। टीकेएम हाइराइडर की इस नई उपलब्धि का जश्न मना रहा है, वहीं कंपनी गतिशील भारतीय ग्राहकों की आकांक्षाओं के अनुरूप अभिनव और विश्वसनीय उत्पादों के साथ भारत में स्थायी गतिशीलता को फिर से परिभाषित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









