एमएलबी कालेज में संविधान दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ
Nov 26 2024
ग्वालियर। महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय ग्वालियर में मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन कर महाविद्यालय के महात्मा गांधी उद्यान के समक्ष मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया और संविधान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरीश अग्रवाल ने बताया कि भारत का संविधान लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष और समतावादी ढांचे को परिभाषित करने वाला आधारभूत दस्तावेज है और इसमें राजनीतिक सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों के माध्यम से राष्ट्र का मार्गदर्शन कर रहा है। इस अवसर पर प्रोफेसर कुसुम भदौरिया ने छात्र-छात्राओं को बताया कि हमारा संविधान हमारा अभिमान हमारा सम्मान है और हर भारतीय नागरिक को इस पर गर्व है।
प्रोफेसर आरके सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को भी याद किया जाता है उन्होंने दुनिया के सबसे खूबसूरत संविधान का निर्माण किया है। पश्चात महाविद्यालय से छात्र-छात्राओं ने एक रैली निकाली जो थीम रोड अचलेश्वर मंदिर से ललितपुर कॉलोनी से होकर वापस महाविद्यालय आकर समाप्त हुई।
रैली में छात्र-छात्राओं के साथ प्रोफेसरों में रवि रंजन, डॉ. पुष्पलता सिंह ममता गोयल, विभा दुर्वार, ज्योत्सना राजपूत एवं डॉ कुसुम चौधरी ने अपनी भागीदारी की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









