जैन मिलन महिला रत्नत्रय ने 70 बच्चो को गर्म स्वेटर वितरित किए

Nov 26 2024

ग्वालियर। जैन मिलन महिला रत्नत्रय शाखा विनय नगर के तत्वाधान में मानव सेवाकार्यों के दौरान महलगांव स्थित प्रधानमंत्री आवास के मजदूर के निशुल्क पढ़ाने वाले बच्चों को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े और अन्य सामान वितरण किया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि महलगांव पहाडिय़ा पर आवास में निवास करने वाले बच्चों को ओमप्रकाश दीक्षित द्वारा चलाई जा रही निशुल्क पाठशाला के असमर्थ बच्चों को संस्था की क्षेत्रीय जल संरक्षक चेयरपर्सन संगीता संजीव जैन के द्वारा 70 बच्चो को गर्म स्वेटर वितरित मुख्य अतिथि प्रवीण गंगवाल, महेंद्र कुमार जैन, ज्योति जैन, मनीषा जैन, अलका जैन, अंजना गोधा ने सामूहिक रूप से वितरण किए। वही गर्म कपड़े मिलने पर सभी बच्चों के चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली।
इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रवीण गंगवाल ने कहा कि पीडि़त मानवता की सेवा करना हम सभी का दायित्व है। वर्तमान में कडक़ड़ाती ठंड के कहर से प्राणी जगत ठिठुरने को मजबूर हैं। ऐसे में विद्यालयों में कई छोटे बच्चों को इस कडक़ड़ाती सर्दियों का सामना करना पड़ रहा। कई विद्यालयों में छोटे-छोटे बालक-बालिकाओं को इस कडक़ड़ाती ठंड से बचाने के उद्देश्य ये वितरण कार्य किया।