वार्ड 39 के नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा में सभी 5 नाम निर्देशन पत्र सही

Nov 26 2024

ग्वालियर। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर पालिक निगम ग्वालियर के वार्ड 39 के पार्षद पद के उप चुनाव के लिए प्राप्त नाम- निर्देशन पत्रों की  संवीक्षा( जाँच) की गई।
 कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई। जिसमें सभी 5 प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र सही पाए गए। प्रत्याशी 28 नवंबर को अपरान्ह 3 बजे तक अपनी नामजदगी (अभ्यर्थिता) वापस ले सकते हैं।