स्वच्छता पखवाड़ा आयोजन में कारगिल शहीद सरमन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

Nov 26 2024

ग्वालियर। कारगिल शहीद सरमन सिंह खेल एवं शिक्षा प्रसार संस्था एवं 15 एमपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन जेल रोड स्थित कारगिल शहीद सरमन सिंह पार्क में कारगिल युद्ध शौर्य स्मारक की साफ-सफाई कर कारगिल युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद सरमन सिंह को माल्यार्पण करते हुए सेल्यूट किया गया। 
इस अवसर पर उपस्थित एनसीसी कैडेट व ऑफिसर्स को संबोधित करते हुए संस्था के सचिव विहवल सेंगर ने कारगिल युद्ध शौर्य स्मारक और कारगिल युद्ध से संबंधित जानकारियां उपस्थित क्रेडिटो से जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह स्मारक देश में तीसरा बनकर ग्वालियर की शान बढ़ा रहा है।
ग्वालियर अंचल की भूमि वीरों से भरी पड़ी है यहां के योद्धा देश पर आए हुए संकटो में समय-समय पर अपना योगदान देते रहे हैं जैसा कि सब लोग जानते है कि 1999 में कारगिल युद्ध में हमारे वीर हवलदार सरमन सिंह सेंगर ने इस अंचल का नाम रोशन किया उन्होंने मां भारती के श्री चरणों में अपने प्राणों का उत्सर्ग कर समूचे देश में त्याग और बलिदान के नए अध्याय का सूत्रपात किया ऐसा अध्याय जिसको युवा पढक़र, सुनकर राष्ट्र रक्षा के लिए सदैव नई ऊर्जा से भरे रहेंगे।
इस अवसर पर उपेंद्र सिंह तोमर, अंशुमान सिंह, साँवली शर्मा, विकास सेन, वर्षा कुशवाह, हर्ष शाक्य व बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स, सेना के अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए।