हम होंगे कामयाब अभियान में नवीन कानूनी प्रावधानों से कराया अवगत
Nov 26 2024
ग्वालियर। महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल के निर्देश पर जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु 25 नबम्वर से 10 दिसम्बर तक विशेष जागरूकता अभियान हम होंगे कामयाब पखबाड़ा आयोजित किया जा रहा हैं। इसी तारतम्य में एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर तथा महिला अपराध ग्वालियर डीएसपी श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में महिला पुलिस टीम द्वारा अभियान में फूलबाग स्थित इलाटियन गार्डन और चिडिय़ाघर के वाहर छात्र-छात्राओं तथा आमजन को हम होंगे कामयाब जागरूकता अभियान से अवगत कराते हुए नवीन कानूनी प्रावधानों तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। जिले के अन्य थाना क्षेत्र में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।
हम होंगे कामयाब जागरूकता अभियान के लिये एसपी धर्मवीर सिंह ने जिले के स्कूल कॉलेज, कोचिंग संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी क्रम में निर्भया मोबाइल टीम द्वारा उप निरीक्षक शैलजा सिंह के नेतृत्व में फूलबाग स्थित इलाटियन गार्डन के पास और चिडिय़ाघर के वाहर छात्र-छात्राओं तथा आमजन को जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को महिलाओं के अधिकारों, घरेलू हिंसा अधिनियम, बाल विवाह निषेध जैसे प्रमुख कानूनों तथा हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। अभियान के दौरान लैंगिक समानता, गुड टच-बेड टच तथा उनके सम्मान एवं सुरक्षा तथा महिला संबंधी कानून आदि से अवगत कराने के साथ ही अभियान के दौरान लोगों को साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया गया।
साथ ही महिला पुलिस टीम द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं, महिलाओं तथा आमजन को मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 100/112 सेवा तथा 1090 महिला हेल्पलाइन से भी अवगत कराया गया और उपस्थित छात्राओं को बताया गया कि उन पर टिप्पणी करना, बातचीत करने के लिए दबाब डालना, छेड़ाछाड़ जैसी किसी भी घटना के होने पर तत्काल पुलिस, परिजनों व शिक्षकों को सूचित करना चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









