नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों का परीक्षण, 170 ऑपरेशन के लिए चिन्हित

Nov 26 2024

ग्वालियर। बिरलानगर संस्कृत विद्यापीठ में गुरूदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्व. आशादेवी जैन की स्मृति में संचालित नि:शुल्क 79वें नेत्र एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर में कनकेश्वरी देवी पहुंची। माह की हर 25 तारीख को आयोजित होने वाले शिविर में 329 मरीजों का परीक्षण हुहा तथा179 मरीज लैंस प्रत्यारोपण के लिए चिन्हित किए गए।
कनकेश्वरी देवी ने कहा कि मुझे जब इस नि:शुल्क अस्पताल के बारे में बताया गया तो मुझे भी अंदाजा नहीं था कि इतने बड़े पैमाने पर लोगों को नेत्र ज्योति देने का काम यहां नि:शुल्क रूप से किया जा रहा है और अब तक यहां 60 हजार से अधिक लोग लाभ उठा चुके हैं। ट्रस्ट के अशोक कुमार जैन ने इस मौके पर देवी कनकेश्वरी से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि जो कार्य हमने हाथ में लिया है, कोशिश होगी कि आजन्म इसा संचालित किया जाता रहे। अभी अस्पताल के लिए जगह कम पड़ रही है। शासन प्रशासन ने यदि अस्पताल के लिए जमीन आबंटित कर दी तो इस काम को हम और भी अधिक बड़े पैमाने पर कर पाएंगे। इस मौके पर अशोक जैन, रामबाबू अग्रवाल, महेश मुद्गल, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।