कलाकारों ने कैनवास पर जलविहार की खूबसूरती उकेरी

Nov 25 2024

ग्वालियर। पुणे महाराष्ट्र से आए कलाकारों के साथ मिलकर शहर के चितेरों ने एकाग्र मन से पहले जलबिहार की खूबसूरती को अपनी आंखों में कैद किया, फिर अपने अपने अंदाज में कैनवास पर हूबहू उकेरकर कलाप्रेमियों को चकित कर दिया। आईटीएम के कुलपति रमाशंकर सिंह ने कहा कि देश में कलाकरों की कमी नहीं हैं, सिर्फ उन्हें दिशा देने की जरूरत है, जो काम कल्पवृक्ष आर्ट गैलरी के प्रमोद कुमार जोशी की टीम कर रही है। 
कल्पवृक्ष आर्ट गैलरी की कार्यशाला के दूसरे दिन कलाकार जलबिहार पहुंचे और जलबिहार की खूबसूरती को कैनवास पर उतारने में जुट गए। मंगेश शिंदे ने जलबिहार के बीचोंबीच बनी पत्थर की खूबसूरत संरचना पर दाना चुगते कबूतरों का हूबहू दृश्य चित्रण किया।