कांग्रेस ने वार्ड 39 से शिवानी खटीक को बनाया प्रत्याशी, नामांकन भर

Nov 25 2024

ग्वालियर। वार्ड 39 के पार्षद उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, प्रदेश महासचिव प्रवीण पाठक, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने शिवानी खटीक के नाम पर सहमति दी और उनको वार्ड 39 से पार्षद प्रत्याशी घोषित किया। 
कांग्रेस कार्यालय पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी शिवानी खटीक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और कहा कि शिवानी खटीक कांग्रेस पार्टी की निष्ठावान कार्यकर्ता हैं, शहर कांग्रेस कमेटी वार्ड 39 से कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 
वहीं सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी शिवानी खटीक ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर प्रभूदयाल जौहरे, महाराज सिंह पटेल, इब्राहिम पठान, भैयालाल भटनागर, राजेश बाबू, संजीव जयंत, शिवचरण सिमौल आदि मौजूद रहे।