महंत रामेश्वरदास की पुण्यतिथि पर सांगीतिक कार्यक्रमों का आयोजन
Nov 25 2024
ग्वालियर। सिद्धपीठ गंगादास की बड़ी शाला के सत्रहवें पीठाधीश्वर महंत रामेश्वरदास महाराज की पुण्यतिथि पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ सांगीतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
शरद भारद्वाज ने बताया है कि सिद्धपीठ गंगादास की बड़ी शाला के सत्रहवें पीठाधीश्वर महंत परमपूज्य रामेश्वरदास महाराज की पुण्यतिथि पर सुंदरकाण्ड का सांगीतिक पारायण आयोजित किया गया। इसके लिए आगरा, बरेली, कानपुर और ग्वालियर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।
शाला के वर्तमान पीठाधीश्वर स्वामी रामसेवकदास के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में सभी श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ किया और सभी के लिए मंगलकामनाएं की। इस अवसर पर आगरा से अजय पाठक, अभय पाठक, संजय पाठक, कानपुर से योगेश भसीन, बरेली से श्रीमती पुष्पा शर्मा, कर्नल हेमंत भारद्वाज आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









