50 हजार आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी भोपाल में करेंगे प्रदर्शन 25 को

Nov 24 2024

ग्वालियर। लंबे समय से अपनी मांगों के पूरा होने की राह देख रहें प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत काम करने वाले करीब 50 हजार संविदा व आउटसोर्स कर्मचारी अब 25 नवंबर को भोपाल पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे। न्यूनतम 21 हजार रुपए वेतन, संविदा नीति की विसंगति दूर करने सहित अपनी 10 मांगों को लेकर यह धरना प्रदर्शन समस्त स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी महासंघ के बैनर तले किया जाएगा। 
एनएचएम संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया कि इसके लिए पूरे प्रदेश से कर्मचारी एक जुट होंगे और अपनी मांग सरकारी के सामने रखेंगे।