निशुल्क ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन के पंजीयन 30 नवंबर तक

Nov 24 2024

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति की कोर कमेटी की बैठक संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में प्रकाश नारायण शर्मा की बिल्डिंग ऊंट पुल पर रविवार को संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 25 दिसंबर को ग्वालियर में होने वाले विशाल निशुल्क ब्राह्मण युवक युवती एवं परिवार परिचय सम्मेलन के निशुल्क पंजीयन 30 नवंबर तक किए जाएंगे। एक दिसंबर को ब्राह्मण समागम दोपहर 3 बजे से मां संतोषी भवन लक्ष्मीबाई कॉलोनी पड़ाव पर 1000 विवाह योग्य ब्राह्मण युवक युवती सम्मेलन हेतु 25 दिसम्बर के लिए रजिस्ट्रेशन फार्म भरवाने वालों को बायोडाटा की जानकारी दी जाएगी जिससे अधिक से अधिक रिस्ते तय हो सकें।
अशोक गौतम एवं रामनारायण मिश्रा ने जानकारी दी की सम्मेलन के लिए सार्वजनिक धन संग्रह नहीं किया जाएगा। स्मारिका में विज्ञापन देने के इच्छुक ब्राह्मण 1 दिसंबर तक सम्पर्क कर सकते हैं। 
गुना में गायत्री मंदिर परिसर में ब्रह्म योग युक्ति परिचय सम्मेलन में सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर को निशुल्क सामूहिक विवाह करने निशुल्क परिचय सम्मेलन एवं भगवान परशुराम की पालकी निकालने पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान ग्वालियर के परिचय सम्मेलन की महिला संयोजिका श्रीमती रेनू शर्मा, श्रीमती अंजू दीक्षित को वरिष्ठ समाजसेवी पंडित राधेश्याम शर्मा एवं महावीर प्रसाद मुदगल ने शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
बैठक में श्रीमती वीना भारद्वाज, श्रीमती सुधा दीक्षित, श्रीमती कांता शर्मा, रामनिवास शर्मा, उपस्थित रहे। आभार श्याम बाबू शर्मा ने माना।