नागरिकों की भागीदारी से होता है बेहतर विकास: कलेक्टर
Nov 24 2024
ग्वालियर। नागरिकों की भागीदारी से बेहतर ढंग से सामुदायिक विकास होता है। यदि सभी मिलकर अपने शहर और धरोहर को संरक्षित कर शहर के विकास में योगदान दें तो हम निश्चित तौर पर विकास की नई इबारत लिख सकते हैं। यह बात कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कही। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने पड़ाव स्थित इंटरनेशनल सेंटर ऑफ मीडिया एक्सीलेंस (आईकॉम) में उद्भव, संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि ग्वालियर के नागरिकों की अच्छी बात यह है कि वह स्पष्ट हैं और उनमें सच्चाई का भाव है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग शहर की विरासत व कम्युनिटी के प्रति अपनत्व का भाव अपनाकर शहर के विकास को आगे बढ़ाएं।
उन्होंने नागरिकों से आव्हान करते हुए कहा कि वे ग्वालियर के विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। इससे पूर्व सेंटर डायरेक्टर डॉ. केशव पाण्डेय ने कलेक्टर श्रीमती चौहान द्वारा किए जा रहे के कार्या की सराहना की और शहर के विकास में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चौहान को शॉल, श्रीफल व स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में एमडी पाराशर, विजय पाराशर, पीडी पाण्डेय, सुरेंद्र पाल सिंह कुशवाह, राजेंद्र मुदगल, विजय पाण्डेय, मंजू सोनी, महेश मुदगल, मनीष मौर्य, रामबाबू कटारे, डॉ. एजाज खानूनी, आशीष मिश्रा, हरीश पाल, मनोज अग्रवाल, आलोक द्विवेदी, अरविंद जैमिनी, आशा कुमार, सचिन पाण्डेय, विवेक सुड़ेले एवं संतोष वशिष्ठ मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









