वृद्धाश्रम में की नाश्ता सेवा एवं गौशाला में चारे की सेवा

Nov 24 2024

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल द्वारा निरंतर की रही सेवाओं के क्रम में इस महीने नर सेवा नारायण सेवा अंतर्गत नारायण वृद्धाश्रम में निराश्रित वृद्धजनों को स्वल्पाहार (पोहा जलेबी) की सेवा मंडल के दानदाता सदस्य अग्रवाल परिवार झांसी की ओर से की गई, एवं जनकताल स्थित गौशाला में 500 किलो हरे चारे (लूसन) की सेवा की गई।
गौशाला की सेवा में 200 किलो शिवाय मिश्रा, 76 किलो गुप्तरूप से, 76 किलो अनिल गुप्ता द्वारा, 76 किलो शालिनी त्रिपाठी द्वारा, 40 किलो जौरा वालों द्वारा कुल 500 किलो हरे चारे की सेवा की गई। 
सेवा में अध्यक्ष आशीष मंगल, सचिव राकेश मंगल, कार्यकारिणी सदस्य विशाल अग्रवाल, पुनेश पाल, संजीव गुप्ता, हरीश राठौर आदि सदस्य उपस्थित थे।