माधौगंज में भैरव मंदिर पर हुआ भंडारे का आयोजन

Nov 24 2024

ग्वालियर। भैरव अष्टमी पर महानगर में भैरव मंदिरों पर श्रद्धालु भक्तजनों ने विशेष पूजन अर्चन किया गया। वहीं भैरव मंदिरों पर भैरव महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया और मंदिरों पर विद्युत सजावट की गई।  
माधौगंज में स्थित भैरव बाबा के मंदिर पर भी हजारों श्रृद्धालुओं द्वारा उनका पूजन किया गया। वहीं एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर लेखा समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद अनिल सांखला, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, भैरव बाबा समिति के अध्यक्ष दिनेश तपा, मोनू नौगरिया, डालचंद वर्मा, नरेश जैठानी, गोलू तपा विशेष रूप से उपस्थित रहे।