संस्कृति का आदान प्रदान सबसे महत्वपूर्ण:भारत सिंह कुशवाह

Nov 23 2024

ग्वालियर।  युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र ग्वालियर एवं गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कश्मीरी युवाऑ का आदान-प्रदान कार्यक्रम 18 से 23 नवंबर तक आयोजित किए गए। कार्यक्रम के समापन सत्र में सांसद भारत सिंह कुशवाह, डीआईजी अमित सांघी, महिला बाल विकास से जि़ला परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह जादौन, केआरजी महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती साधना श्रीवास्तव भी उपस्थित हुए।
 सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कश्मीरी युवाओं को भारत के हृदय प्रदेश मध्य प्रदेश की संस्कृति एवं एवं विरासत से परिचय कर यहां की स्मृतियां अपने हृदय में संजोकर ले जाएं इसके साथ ही कश्मीरी युवाओं के मेजबानी मैं ग्वालियर के जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं उनका स्वागत करता हूं। 
इसके साथ ही डीआईजी अमित सांघी ने कश्मीर की खूबसूरत झीलों परीधानों का जिक्र करते हुए कश्मीर के महत्वव उसकी संस्कृति के महत्व को बारे में बताया। साथ ही 6 जिलों से आए युवा दल को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन में लोकनृत्य बधाई,लांगुरिया, रऊफ, गंगा प्रकोत्सव नृत्य की प्रस्तुति दी गई। 
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी ने स्वागत कर बीते दिवसों की गतिविधियों के बातें प्रकाश डाला इनके साथ जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव, आशुतोष साहू, लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक दिलीप सुमन, तुषार वर्मा, गौरीशंकर के साथ युवा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।