भैरव अष्टमी पर बटुक भैरवनाथ को भक्तों द्वारा चढ़ाया सोने का त्रिपुंड

Nov 23 2024

ग्वालियर। शनिवार को शहर में काल भैरव अष्टमी सभी जगह धूमधाम से मनाई जा रही है। इसी अवसर पर सराफा बाजार स्थित बटुक भैरव नाथ मंदिर पर भैरव अष्ठमी का आयोजन किया जा रहा है।
मंदिर के बारे में जानकारी देते हुए संदीप मित्तल ने बताया है कि बटुक भैरब नाथ स्वयंभू है। पिछले कई सालों से इस मंदिर पर बहुत ही बड़े स्तर पर भैरव अष्टमी मनाई जाती है। मित्तल ने बताया कि भगवान शिव के प्रादुर्भाव से ही काल भैरव का अवतरण हुआ है। 
शिवपुराण के अनुसार भी कालभैरव को शिव का पूर्ण रूप बताया गया है। काशी खंड में भी कालभैरव का सम्पूर्ण वर्णन है। जिसमे शक्ति संगम तंत्र, देवीरहस्य, दुर्गा सप्तशती, रुद्रयामल तंत्र, स्वरांकर्ण भैरव, काल भैरव बटुक भैरव, आकाश भैरव का उल्लेख है। साथ ही भगवान साम्ब सदा शिव का अलौकिक रूप है।
संदीप मित्तल ने बताया कि बटुक भैरव नाथ पर सुबह से फूल बंगला सजाया गया है। मंदिर में भक्तों द्वारा सोने का त्रिपुंड भगवान को भेंट किया गया है। साथ ही 251 किलो के मोतीचूर के लड्डू का प्रसाद का भोग लगाया कर शाम 7 बजे से अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया।