पाल बघेल समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 1 दिसम्बर को
Nov 23 2024
ग्वालियर। पाल युवा मंच ग्वालियर द्वारा 18वां डॉ. राजेन्द्र सिंह पाल स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह 1 दिसम्बर रविवार को दोपहर 12 बजे चैम्बर ऑफ कॉमर्स में सम्पन्न होगा। जिसमें 10वीं एवं 12वीं मप्र शिक्षा मण्डल भोपाल एवं सीबीएससी बोर्ड की मुख्य परीक्षा वर्ष 2024 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्र/छात्राओं को मैरिट के आधार पर सम्मानित किया जायेगा।
जिसमें 10वीं एवं 12वीं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रथक -प्रथक पुरस्कार प्रदान कर उनके माता पिता का भी शॉल श्रीफल से सम्मानित किया जावेगा।
उक्त जानकारी कार्यक्रम के संयोजक पवन सिंह पाल, अशोक पाल ने संयुक्तरूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि पाल बघेल समाज के प्रतिभा शाली बच्चों के लिये यह कार्यक्र्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें बच्चों का मनोबल बढ सके और बच्चे आगे बढने का प्रयास करें।
पाल युवा मंच के सर्वश्री प्रवीण पाल, वीरेन्द्र पाल, भगवानदास पाल, अम्बिकेश धनगर, श्रीमती रमापाल, डॉ. प्रकाश पाल, जगदीश पाल, राधेश्याम पाल, राजेश पाल, राजू सागर, देवू सागर, हितेश पटेल, संजय पाल, हरिओंम बघेल, सीताराम पाल, नेपाल सिंह बघेल, मोतीराम पाल, मुकेश पाल, कैलाश पाल, राजेन्द्र पाल आदि ने सभी पाल समाज के बन्धुओं से आग्रह किया है कि उक्त कार्यक्रम में बढचढ कर भाग लें और बच्चों का पंजीयन नियत तिथि से पूर्व करावें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









