200 बालिकाओं का चेकअप किया गया

Nov 23 2024

ग्वालियर। इनर व्हील क्लब द्वारा शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में एमपी सिटी डेंटिस्ट कॉलेज के डॉक्टरों द्वारा 200 बालिकाओं का चेकअप कर उनको एक कार्ड दिया गया। जिसमें 3 महीने तक डेंटिस्ट कॉलेज में जाकर फ्री इलाज करवा सकते हैं। यह कैंप 12 बजे से शुरू होकर 4 बजे तक चला।
इस अवसर पर क्लब द्वारा सभी डॉक्टर और उनकी टीम का सम्मान किया। शिविर में अनामिका अग्रवाल, रेणुका श्रीवास्तव, किरण दुबे, सीमा उल्लास गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।