छात्र एकाग्र अध्ययन अध्ययन से मनोवांक्षित परिणाम ला सकते हैं-धाकरे

Nov 23 2024

ग्वालियर। विद्यार्थी भारत का भविष्य है। विद्यार्थियों को ज्ञानार्जन के साथ-साथ कार्यकुशलता, बौद्धिक क्षमता, व्यावहारिकता आदि को विकसित करना चाहिए। यह बात संस्था के सेक्रेटरी शिवेंद्र सिंह धाकरे ने महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में कहीं। वे बीडीएस एवं एमडीएस प्रथम वर्ष के छात्रों को संबोधित कर रहे थे। 
संस्था के शिवेंद्र सिंह धाकरे ने कहा कि विद्यार्थियों को विवेकानंद जैसे महापुरुषों को अपना आदर्श मानकर जीवन में आगे बढऩा। उन्होंने कहा कि छात्र एकाग्र अध्ययन अध्ययन से मनोवांक्षित परिणाम ला सकते हैं। उन्होंने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रिंसिपल डाँ रोसैया कनापर्थी, रजिस्ट्रार डाँ. संदीप कुमार स्वर्णकार सहित समस्त विभाग अध्यक्ष एव अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित थे।