कश्मीरी युवाओं ने शहर के प्रमुख स्थलों व संस्थानों का किया भ्रमण

Nov 23 2024

ग्वालियर। नेहरू युवा केंद्र ग्वालियर एवं माय भारत द्वारा 6 दिवसीय कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के तहत कश्मीरी युवाओं को एमिटी विश्वविद्यालय और भारतीय यात्रा एवं पर्यटन प्रबंधन संस्थान का भ्रमण कराया गया। शैक्षणिक संस्थानों के तहत युवाओं के लिए संस्थानों में संचालित किए जा रहे है शैक्षणिक डिग्रियों से संबंधित जानकारी दी और साथ ही होनहार विद्यार्थियों के लिए विभिन्न छात्रवृति संबंधित जानकारी प्रदान की। 
इसके साथ युवाओं को बैजाताल, कटोराताल पर महाराज बाडा इत्यादि स्थलों पर भ्रमण कराया गया एवं इनके ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया इस दौरान एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रमुख डॉ राजेश सिंह तोमर, आईआईटीम से चंद्रशेखर बरुआ, नेहरू युवा केंद्र ग्वालियर की जि़ला युवा अधिकारी श्रीमती नेहा जादौन व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।