मां कनकेश्वरी ने लिया भगवान चक्रधर का आशीर्वाद

Nov 23 2024

ग्वालियर। कथावाचक मां कनकेश्वरी देवी ने सनातन धर्म मंदिर पहुंचकर भगवान चक्रधर का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मां कनकेश्वरी देवी का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधान मंत्री रमेश चंद्र लल्ला, धर्ममंत्री रवींद्र सिंहल, कोषाध्यक्ष राकेश बंसल, हरिशंकर सिंघल, संदीप वैश्य, नारायण बृजवासी आदि मौजूद रहे।