टीकेएम ने भारत में 1 लाख इनोवा हाईक्रॉस बेचकर जश्न मनाया

Nov 23 2024

ग्वालियर। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारत में इनोवा हाईक्रॉस की 1 लाख गाडिय़ों की बिक्री की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की और इसका जश्न मनाया। लॉन्च किये जाने की दूसरी सालगिरह पर यह उपलब्धि ब्रांड टोयोटा पर ग्राहकों के भरोसे को मजबूत करती है। साथ ही इनोवा हाईक्रॉस की बढ़ती लोकप्रियता को भी दर्शाती है, जिसे इसकी उन्नत तकनीक, बेजोड़ आराम और असाधारण प्रदर्शन के लिए बहुत पसंद किया जाता है।
भिन्न तरीकों से निरंतर गतिशीलता की पेशकश करने की दिशा में टीकेएम की प्रतिबद्धता के क्रम में एक और कदम के रूप में नवंबर 2022 में लॉन्च की गई इनोवा हाईक्रॉस, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और अभिनव डिजाइन के साथ टोयोटा की विश्व स्तर पर प्रसिद्ध गुणवत्ता, स्थायित्व और विश्वसनीयता (क्यूडीआर) का एक सहज मिश्रण प्रस्तुत करती है।
इस नई उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए टीकेएम के सबरी मनोहर ने कहा हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि इनोवा हाईक्रॉस ने 1 लाख यूनिट की उपलब्धि हासिल कर ली है। हम अपने ग्राहकों के भरोसे और समर्थन के लिए दिल से उनका शुक्रिया अदा करते हैं, क्योंकि हम बेजोड़ मोबिलिटी अनुभव प्रदान करना जारी रखते हैं।