आज की पीढ़ी को वीरांगना झलकारी बाई के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए=विधायक डा.सिकरवार
Nov 22 2024
ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आकाशवाणी तिराहा के पास पार्क में स्थित वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर जयंती मनाई। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार द्वारा भण्डारा का आयोजन भी किया गया,जो दिन भर चलता रहा। हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, कार्यकारी अध्यक्ष चतुर्भुज धनौलिया, एम.आई.सी सदस्य अवधेश कौरव, ब्लाॅक अध्यक्ष अनूप शिवहरे, पार्षद सुरेन्द्र साहू, पार्षद अंकित कठठ्ल, सुधीर मण्डेलिया, सतेन्द्र नागर, हरेन्द्र वर्मा, श्याम सुन्दर निम आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विधायक डाॅ. सिकरवार ने अपने उद्धबोधन में कहा कि इतिहास के पन्नों में लुप्त, यह एक महान दलित महिला योद्धा की कहानी है, जिसने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी। एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली वीरांगना झलकारी बाई केवल अपनी दृढ़ता और साहस से प्रेरित थीं और आगे चलकर वीर योद्धा बनी। आज की पीढी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए कि जीवन में चाहे कितना भी संर्घष हो लेकिन अगर जीत की चाह हो तो कोई कार्य मुश्किल नही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









