वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

Nov 22 2024

ग्वालियर। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने 22 नवम्बर शुक्रवार को गांधी रोड पर स्थित 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में ब्रिटिश सेना के विरुद्ध अद्भुत वीरता का परिचय देने वाली महान वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चे द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर झलकारी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 
इस अवसर पर सांसद भारत सिंह कुशवाह,भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, अशोक जादौन, विनय जैन, महेश उमरैया, रामेश्वर भदोरिया, सहित बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति मोर्चे के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।