कंसोर्टियां प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Nov 22 2024
ग्वालियर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के माध्यम से कंसोटिया ग्रैंड फंड प्रोजेक्ट के अंतर्गत शाखा की शाखा प्रबंधक श्रीमती नीलम दीक्षित के मार्गदर्शन में गुड़ी गुड़ा के नाके पर एक हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य लोगों को एचआईवी और प्राप् टैबलेट के बारे में जानकारी देना था। और उन्हें एचआईवी जैसी गंभीर बीमारी के बारे में जागरूक करना था।
कार्यक्रम में डॉक्टर सुरभि भटकारिया ने आने वाले लोगों का हेल्थ चेकअप कर उन्हें महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। हेल्थ चेकअप कैंप में नीलिमा सिस्टर ने सर्वाइकल कैंसर की जांच की, श्रीमती गीता सूर्यवंशी ने आने वाली सभी मरीजों का एचआईवी टेस्ट कर गीता सूर्यवंशी द्वारा एचआईवी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार से अपने आप को एचआईवी से बचाना है। हेल्थ चेकअप कैंप में करीब 175 महिलाओं ने अपना एचआईवी टेस्ट कराया। और दवाइयां वितरित की गई।
कंसोर्टियां ग्रैंड फंड प्रोजेक्ट की फील्ड कोऑर्डिनेटर श्रीमती पूजा शर्मा ने कैंप में आए हुए लोगों को प्राप् टैबलेट के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और बताया कि प्रेप टैबलेट एचआईवी से बचाव का बहुत अच्छा साधन है। कंसोटिया ग्रैंड फंड प्रोजेक्ट के ही पंकज अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन और अंत में आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हिमांशी खुशी और शिवानी ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









