हमारी थाली रंग बिरंगी पोषक तत्वों से सजी हो

Nov 22 2024

ग्वालियर। वर्तमान समय में मौजूदा खान-पान के साथ हमें अपने शरीर को पोषक तत्वों से युत रखकर शरीर की सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए। दाल, चावल, रोटी, चटनी, सलाद से सजी रंग बिरंगी थाली स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है।
इसके अलावा अगर हम कभी-कभी फास्ट फूड खाते हंै तो उसमें भी हम बहुत सारी सब्जियों को शामिल कर उसकी गुणवाा बढ़ा सकते हंै। भोजन के साथ हमें पानी पीने का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। अपनी दिनचर्या में योग को भी हमें शामिल करना चाहिए। यह बात डॉ. कीर्ति धोंडे ने माधव महाविद्यालय की महिला जागरूकता समिति द्वारा व्यायान का आयोजन में कही। 
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. कीर्ति धोंडे थीं। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. शिवकुमार शर्मा माधव महाविद्यालय, विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. संजय पाण्डेय थे। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. निवेदिता पांचाल मौजूद रहीं।