मानव अधिकार प्रोटेक्शन का जन जागरूकता अभियान निरंतर जारी

Nov 21 2024

ग्वालियर। मानव अधिकार प्रोटेक्शन का जन जागरूकता अभियान विगत रविवार से प्रारंभ हुआ है जो निरंतर जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को सडक़ पर हो रहे हादसों को रोकने के उद्देश्य से शहर के चेतकपुरी चौराहे सहित अन्य स्थान पर सडक़ पर बने डेंजर जोन डिवाइडर और बिजली के पोल पर रेडियम लगाए गए। जिससे कि रात्रि में वाहन चालक को यह डिवाइडर व बिजली के खंबे आसानी से नजर आ जाएं मानव अधिकार प्रोटेक्शन के प्रयास किया जा रहा है कि कैसे भी सडक़ हादसों को कम किया जाए।
यह अभियान प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र झा के निर्देश पर एवं संरक्षक विश्वविख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ एचसी जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन प्रदेश उपाध्यक्ष सुलभ श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम प्रभारी अजय पेमदे व सहप्रभारी केशव सिसोदिया के द्वारा आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष आलोक आहूजा, नरेंद्र बॉबी शर्मा, अरबाज खान, सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।