जेयू के छात्रों ने लाल टिपारा गौशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया
Nov 21 2024
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के सूक्ष्मजीव विज्ञान अध्ययनशाला एवं वानस्पतिक अध्ययनशाला के स्नातक व स्नाकोत्त्तर के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को बायोएनर्जी गैस प्लांट आदर्श गौशाला लाल टिपारा मुरार का शैक्षणिक भ्रमण किया। जिसमें प्रो. महेन्द्र कुमार गुप्ता एंव डॉ. मुकेश अग्रवाल रिटायर्ड डीआरडीई साइनटिस्ट (एफ) एंव डॉ. रवि सिहं साइनटिस्ट (फरटिलाइजर एंड बायोटेक्नोलॉजी) के मार्गदर्शन में डॉ. मधू गुप्ता, डॉ. नेहा श्रीवास्तव, कविता कुशवाह, शीतल शर्मा एंव सभी छात्र-छात्राओं ने बायोगैस निर्माण के बारे जानकारी प्राप्त की।
छात्रों को इनटेल चैम्बर स्लरी मेकिंग प्रोसिस को समझाया गया। रिएक्टर प्लांट विजिट जिसमें तीन बायो रिएक्टर थे जिनकी क्षमता 2300 सेमी. थी। प्यूरीफाइड गैस चैम्बर उपरोक्त रिएक्टर मे जो मिथैन बनी उसकी प्यूरीफिकेशन की कार्य विधि को समझाया। कम्प्रेस्ड सैड जो प्यूरीफाइड मिथैन प्राप्त हुई उसका कमप्रेशन करने की विधि बतायी गई। बेस्ट पोइंट (सी.एल.सी सैड)- इस प्रक्रिया में ठोस (खाद) एंव तरल (पानी) का विभाजन किया गया। जिससे निकलने वाले तरल पदार्थ को पुन: इनटेल चैम्बर में रिसाकिल के लिए भेजा जाता है इससे छात्रों को अवगत कराया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









