जीएसटी पर कार्यशाला 23 नवम्बर को चेम्बर भवन में

Nov 21 2024

ग्वालियर। जीएसटी माफी योजना एवं जीएसटी कानून के नवीन प्रावधानों पर एक कार्यशाला का आयोजन 23 नवम्बर को शाम 4 बजे चेम्बर भवन में किया गया है। कार्यशाला के मुख्य वक्ता सीए विमल जैन नई दिल्ली होंगे। जीएसटी लागू होने के पूर्व में भी जीएसटी के प्रावधानों पर आपके द्वारा चेम्बर भवन में एक वर्कशाप का आयोजन किया गया था।
चेम्बर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल व अंय पदाधिकारियों ने कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में पधारने की विनम्र अपील की है।