झाँसी अस्पताल में हुए अग्निकांड के खिलाफ एसयूसीआई ने किया विरोध प्रदर्शन
Nov 21 2024
ग्वालियर। झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड के खिलाफ एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी ने नया बाजार चौराहे पर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पार्टी के जिला सचिव रचना अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में कहा विगत दिनों में उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की नवजात गहन चिकित्सा इकाई में रात 11:45 बजे आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई और कई बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। साथ ही कई बच्चे इस अफरातफरी में लापता है।
यह कोई विछिन्न घटना नहीं है बल्कि इस तरह की घटनाएं लगातार आए दिन देखने को मिल रही है। लेकिन सवाल उठता है ऐसा हो क्यों रहा है? क्या ऐसी हृदयविदारक घटनाओं को रोका नहीं जा सकता था? नवजात शिशुओं की जलकर खाक होने की यह घटना हृदय को झकझोर देने वाली है। यह घटना कोई प्राकृतिक आपदा नहीं थी, जिसे रोका नहीं जा सकता था। बल्कि यह घटना हमारे पूरे लचर हो चुके स्वास्थ्य तंत्र की असली तस्वीर बयां करती है। और दिखाती है, कि किस तरह यह पूरी तरह से सरकार की लापरवाही का ही क्रूर परिणाम है। जिसके तहत् 10 से ज्यादा शिशु जल कर मारे गए और ड्यूटी पर तैनात नर्सेस व अन्य स्वास्थ्य कर्मी बुरी तरह झुलस गए।
आज पूरे देश के लगभग सभी सरकारी अस्पताल फायर सिक्योरिटी व्यवस्था के मानकों पर खरा उतरने में असफल है। सरकारी अस्पताल खस्ता हाल में है। जगह-जगह बिजली के बोर्ड खराब पड़े हुए हैं, कई जगह बिजली के तार खुले हुए हैं।जिसकी वजह से आग लगने की संभावना और बढ़ जाती है। जिस अस्पताल में यह घटना हुई, वहां का ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम भी वेंटिलेटर पर था। जिसके कारण ऑक्सीजन लीक हुई और चूंकि वार्ड का एंट्री तथा एग्जिट गेट भी ठीक से खुल नहीं रहे थे, इसलिए ऑक्सीजन पूरे वार्ड में भर गई। और इस तरह से खराब ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम व बिजली बोर्ड में स्पार्किंग की वजह से लगी आग ने तुरंत ही विकराल रूप ले लिया।
इन घटनाओ पर हम गहरी चिंता व्यक्त करते हैं। तथा तत्काल मांग करते हैं, कि सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए व स्वास्थ्य बजट को बढ़ाकर अस्पतालों के निजीकरण की मुहिम पर रोक लगाई जाए एवं पीडि़तों को उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









