दिव्यांग सतेन्द्र लोहिया निकालेंगे गौरव यात्रा
Nov 21 2024
ग्वालियर। ग्वालियर के गौरव अंतर राष्ट्रीय दिव्यांग तैराक पद्मश्री सतेन्द्र लोहिया द्वारा दिव्यांग सशक्तिकरण एवं संविधान गौरव यात्रा निकाली जा रही है। उनकी यह यात्रा 26 नवंबर को उड़ीसा के पुरी से शुरू होकर उड़ीसा सहित छत्तीसगढ व मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए गुजरात के पोरबंदर तक लगभग 2310 किमी का सफर तय करेगी। इस यात्रा का विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसंबर को पोरबंदर गुजरात पहुंचकर समापन होगा। यह यात्रा संविधान दिवस 26 नवंबर को उड़ीसा के पुरी से शुरू होगी और 3 दिसंबर को पोरबंदर गुजरात में यात्रा का समापन होगा।
सतेन्द्र लोहिया कहते हैं कि यात्रा के दौरान, हम लोगों के साथ मिलकर उनके अधिकारों और संविधान का उनके जीवन पर पडऩे वाले गहन प्रभाव के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देंगे। विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









