पुस्तकालय में युवाओं ने देखीं जनजातीय समुदाय से संबधित पुस्तकंे
Nov 21 2024
ग्वालियर। शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय में भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर पुस्तकालय सप्ताह के समापन अवसर पर निबंध प्रतियोगिता के प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही पुस्तकालय में जनजातीय समुदाय के संबंधित 51 महत्वपूर्ण पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। यह पुस्तकें जनजातीय समुदाय का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान एवं उनकी सांस्कृतिक विरासत से संबंधित रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नई दिल्ली से अजय तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक सुभाष अरोरा उपस्थित रहे।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम सोहिल कुरैशी, द्वितीय आरती प्रजापति एवं तृतीय सलोनी परमार रहीं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय ग्रंथपाल राकेश कुमार शर्मा, प्रबंधक विवेक कुमार सोनी, ग्रंथपाल पूजा साहू, शिवम शर्मा, अनिल प्रताप सिंह, आकाश पाल मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









