एमआईटीएस विवि में हुआ माय भारत पोर्टल का आउटरीच कार्यक्रम
Nov 21 2024
ग्वालियर। एमआईटीएस विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा मेरा युवा (माय) भारत पोर्टल का आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथि राजकुमार वर्मा ने स्वयंसेवकों को माय भारत पोर्टल की उपयोगिता और इसके माध्यम से मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल भारत सरकार द्वारा युवाओं को कौशल विकास, रोजगार और नेतृत्व के अवसर प्रदान करने के लिए बनाया गया है।
सभी स्वयंसेवकों को पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया भी समझाई और उन्हें तकनीकी सहायता प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों ने पंजीकरण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया।
कार्यक्रम में एमआईटीएस के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पोर्टल की उपयोगिता को समझने के बाद इसे अपने करियर विकास में उपयोग करने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर एमआईटीएस रासेयो इकाई के कार्यक्रम अधिकारी दीप किशोर परसेडिया उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









